गयाजी में दो दिवसीय मंथन-2025 कार्यशाला का आयोजन, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित मंथन-2025 दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों की सहभागिता रही।सीएम नीतीश कुमार ने

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं को तेजी और प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने कहा कि पूरी संवेदनशीलता, लगन और ईमानदारी के साथ जनकल्याण के लिए कार्य करें, क्योंकि जनता को प्रशासन से काफी उम्मीदें रहती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर तेजी से काम कर उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मंथन-2025 कार्यशाला में शामिल सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इसके साथ ही उन्होंने बिपार्ड परिसर में स्थित संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्म योनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (बिक्रमशिला), मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा एवं उत्कृष्टता केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने इन सभी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बिपार्ड परिसर का भी जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बोधगया मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

कार्यक्रम में विधायक मनोरमा देवी, विधायक ज्योति देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बिपार्ड महानिदेशक डॉ. बी. राजेंद्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अभय कुमार सिंह, कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन., मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह सहित गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930