Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर सख्त हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फटकार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने और समयबद्ध सुधार कार्य के दिए निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेंज की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सुधार कार्य पूरा कर इसे विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए।

10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने 10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण कर आधारभूत संरचना, रखरखाव, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षण सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों और अभ्यास व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। ऐसे में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और बेहतर अभ्यास का वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए भी समान अवसर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

हेमंत सोरेन ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने शूटिंग रेंज के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आधुनिक उपकरणों के उन्नयन, नियमित रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने खुद लगाया निशाना, खिलाड़ियों से की बातचीत

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग राइफल से निशाना लगाकर रेंज की कार्यप्रणाली का भी अनुभव लिया। उन्होंने वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर प्रशिक्षण, उपकरणों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अग्निशामक यंत्रों तथा फायर हाइड्रेंट से संबंधित मॉक ड्रिल की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल आयोजित करने, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को और मजबूत बनाने तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031