Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खूंटी में 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी उत्पाद सिपाही परीक्षा, 4668 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

खूंटी: झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

12 अप्रैल को होगी परीक्षा, तीन पालियों में आयोजन
बैठक में जानकारी दी गई कि 12 अप्रैल को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 4668 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा पर जोर
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में कराई जाए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, स्टेटिक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की नियुक्ति तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मूलभूत सुविधाएं और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, समय पर प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने देने का निर्देश दिया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930