खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Share

पटना: बिहार में खरीफ सीजन की तैयारियों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 01 अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो कृषि ज्ञान वाहनों सहित राज्य के सभी जिलों के लिए किसान जागरूकता वाहनों को रवाना किया।

इन जागरूकता वाहनों के माध्यम से किसानों को खरीफ मौसम से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि तकनीकों और अनुदानित कृषि उपादानों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, कृषि उपकरणों के उपयोग, प्रशिक्षण एवं विस्तार सेवाओं तथा आय बढ़ाने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इसके साथ ही किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी देने, खेत बचाओ अभियान, प्राकृतिक एवं संतुलित उर्वरक उपयोग तथा फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित कृषि विभाग और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से किसानों तक कृषि संबंधी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी पहुंचाकर खरीफ उत्पादन बढ़ाना तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930