क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान की घोषणा

Share

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और उन्हें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

युवाओं में जागरूकता फैलाने की पहल

शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देगा।

राज्य के लिए गर्व की बात

डॉ. अंसारी ने कहा कि कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और प्रतिभा के दम पर वैभव ने पूरे देश को प्रभावित किया है। ऐसे में उनका ब्रांड एंबेसडर बनना राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है।

खेल और स्वास्थ्य का मजबूत संदेश

मंत्री ने विश्वास जताया कि वैभव न सिर्फ भारतीय क्रिकेट में बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छूएंगे और युवाओं को प्रेरित करेंगे।

हार के बावजूद दिल जीता

उन्होंने कहा कि भले ही उनकी टीम मैच नहीं जीत सकी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार प्रदर्शन से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031