Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कौओं की मौत से मचा हड़कंप, बर्ड फ्लू की पुष्टि

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में बड़ी संख्या में मृत मिले कौओं की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट सामने आते ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में सेनेटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं इलाके के सभी पोल्ट्री फार्म से भी सैंपल इकट्ठा किया जा रहा है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी भागलपुर ने कहा कि 11 जनवरी को कौवे की मौत हुई थी, उस समय बहुत ठंड थी, ऐसा लगा कि ये ठंड के कारण मरे है, लेकिन इसका सैंपल हमने बाहर भेजा, जिसके बाद भारत सरकार से इसकी पुष्टि हो गई है कि कौवों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हीं हुई है, तो अभी फिलहाल हमलोग प्रभावित इलाको में सेनेटाइज करा रहे है। 11 जनवरी को भी सैनिटाइज कराया गया था। इसके अलावा इस इलाके में जितने भी पोल्ट्री फार्म है उनका जीरो सर्विलेंस कर के पुनः जांच के लिए भेजा जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31