Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोल सचिव विक्रम देव दत्त ने धनबाद के बेलगाड़ियां में विकास योजनाओं का लिया जायजा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद :   केंद्रीय कोल सचिव विक्रम देव दत्त दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को धनबाद पहुंचे. उन्होंने बेलगाड़ियां टाउनशिप में चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण लिया. कोल सचिव ने बेलगाड़ियां टाउनशिप में पुलिस स्टेशन और JRDA ऑफिस का उद्घाटन किया. उन्होंने दर्जनों बेरोजगार युवकों को ई- रिक्शा दिया.

  केंद्रीय कोल सचिव ने बेलगाड़ियां टाउनशिप में चल रहे विकास योजना की जानकारी दी और विस्थापितों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी. कोल सचिव विक्रम देव दत्त के साथ कोल मंत्रालय के एडिशनल सचिव सह कोल इंडिया के चेयरमैन पहुंचे. इस मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी, उपायुक्त आदित्य रंजन और JRDA के अधिकारी महजूद रहे.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

 कोयला सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार बेलगाड़ियां को मॉडल टाउनशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यहां पर रह रहे विस्थापित परिवारों को सुविधा मिले, इसके लिए धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन विशेष नजर रखे हुए हैं. वहीं यहां पर लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह की योजना चला रही है.  

 धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि बेलगाड़ियां टाउनशिप में रह रहे विस्थापित परिवार जो अब तक लीज में रह रहे थे, अब उन सभी परिवारों को उस फ्लैट का मालिकाना हक देने जा रही है. बैलगाड़ियां में बड़ा  अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद, स्कूल, सड़क, लाइट से बुनियादी सुविधा जल्द मिलने जा रही है और बेलगाड़ियां टाउनशिप एक विश्व स्तरीय टाउनशिप बनने जा रही है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930