Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोडरमा से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-केंद्रीय बजट में झारखंड की हुई है उपेक्षा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोडरमा। राज्य के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को कोडरमा के लोकाई में कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में झारखंड की उपेक्षा की गयी है। खनिज मामलों में धनी राज्य झारखंड यदि इन संसाधनों को दूसरे राज्यों में भेजने पर पांबदी लगा दे तो देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जायेगी।

सोरेन ने झामुमो में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कोडरमा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को आगे बढाते हुए एक और कड़ी जोड़ रही है। एक लंबे समय के बाद अलग अपना राज्य बना। 25वां साल का यह झारखंड प्रदेश बिहार के एक कोने में बसता था, नतीजा झारखंड प्रदेश कई मायनो में पिछड़ा रहता था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आजादी के लिए भारत देश को कितना संघर्ष करना पड़ा, वो आप सबको पता है। कितने लोग जेल गए, ना जाने कितने लोग देश के लिए कुरबान हो गए। ठीक उसी प्रकार जब ये भारत देश आज़ादी का सपना भी नहीं देखा था उससे कई वर्षों आगे से झारखंड में यहां के आदिवासी मूलवासी अंग्रेजों से लोहा लेते रहे। हजारीबाग जेल से लेकर झारखंड के हर कोने के जेल झारखंड के आंदोलनकारियों से भरा पड़ा था, तब ये राज्य मिला। यह ऐसा राज्य है जिसने सदियों से सिर्फ देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कोयला, लोहा, अबरख सारा कुछ हम लोग दिया। हमारे खनिज संपदा से दिल्ली, मुंबई, गुजरात चमकता रहा। हम लोग अंधकार में गरीबी में रहने को मजबूर हुए और योजनाबद्ध तरीके से झारखंड को गरीब राज्य बनाने का काम किया गया। देश के आजाद होने के बाद कारखाने उद्योग लगे लेकिन दुर्भाग्य उसका लाभ हमारे झारखंड के भाइयों को नहीं मिला।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड गरीब है वो इसलिए गरीब है कि और राज्यों को आगे बढ़ाना है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात तो आगे बढ़ाना है तो वाहन चलाएगा कौन, सड़क, बिल्डिंग बनाएगा कौन, फैक्ट्री चलेगा तो उसको चलाएगा कौन। उसके लिए तो मजदूर चाहिए इसीलिए झारखंड बिहार को लोगों ने मजदूर बनाके छोड़ दिया। लेकिन अब झारखंड बदल रहा है, झारखंड को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया, विदेश में यहां के नौजवान पढ़ाई कर रहे हैं।

सोरेन ने यह भी कहा कि शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में मजबूती मिलेगी। अब दो आंख और होगी और हम और अच्छे तरीके से कोडरमा को देख सकेंगे। इस दौरान राज्य के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, पार्टी नेता प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव के साथ पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेन्द्र पांडेय जबकि संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोडरमा में दिखेगा बदलाव: सुदीव्य

राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि साल 2019 में विधानसभा के चुनाव में झारखंड की जनता ने हेमन्त सोरेन के साथ चलने का निर्णय किया। चाहे वह सर्वजन पेंशन योजना हो, चाहे वह सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हो, चाहे वो मंईयां सम्मान हो। जब 2024 का चुनाव आया तो झारखंड के बड़े भूभाग में और झारखंड के ज्यादा इलाके से लोगों ने हेमन्त सोरेन के पीछे चलने का संकल्प लिया और आज देखकर यह खुशी हो रही है कि कोडरमा की जनता ने भी हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में करवट लेने का मन बना लिया है और अब यहां भी बदलाव दिखेगा। वहीं, झामुमो में शामिल होने के बाद अपने सम्बोधन में शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज यहां नयी ऊर्जा और जुनून है, आज एक नई दिशा मिलने वाली है और हम सब लोगों ने जो 15 साल से लगातार संघर्ष किया, तपस्या की।

आज उसके नवीनीकरण का दिन है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में असम से आये एक मुख्यमंत्री ने कहा था कि झारखंड हमारा होगा। पर झारखंड उनका हुआ नहीं, लेकिन उन्हें मैं जरुर कहना चहती हूं कि झारखंड जिनका था, जिनसे है, उन्हीं का है और उन्हीं का रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भीम साहू, बिरेन्द्र साहू, सूर्यदेव मोदी, प्रवीण चंद्रवंशी, दुर्गा शाही, आईडी राम, कल्याणी सिंह, शमशुल खान, बृजनंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री को पौधा देकर उपायुक्त ने किया स्वागत

कोडरमा आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा भेंट कर उपायुक्त ऋतुराज ने स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से कोडरमा के जेजे कॉलेज पहुंचने पर पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ऋतुराज के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त रवि जैन भी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव सहित झामुमो के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031