किशनगंज एसडीपीओ मामले में नया खुलासा, नौकरानी के नाम करोड़ों की संपत्ति की चर्चा

Share

किशनगंज। किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में नया मोड़ सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOयू) की जांच में पहले ही 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति की बात सामने आ चुकी है, अब उनकी घरेलू सहायिका (नौकरानी) पारो के नाम पर भी बड़ी संपत्ति होने की चर्चा तेज हो गई है।

लग्जरी कार और महंगे संसाधनों का इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार, पारो को लाने-ले जाने के लिए करीब 35 लाख रुपये कीमत की लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार एसडीपीओ के निजी या सरकारी वाहन भी इसी काम में लगाए जाने की बात कही जा रही है।

बुलेट बाइक और नकदी की तस्वीर की चर्चा
यह भी दावा किया जा रहा है कि पारो को बुलेट बाइक उपहार में दी गई थी। वहीं, एक तस्वीर के सामने आने की भी चर्चा है, जिसमें उसके हाथ में बड़ी मात्रा में नकदी होने का दावा किया गया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पश्चिम बंगाल में करोड़ों का मकान
सूत्रों के मुताबिक, पारो ने उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार इलाके में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया है। एक घरेलू सहायिका के नाम पर इतनी बड़ी संपत्ति सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच का दायरा बढ़ने के आसार
बताया जा रहा है कि मामले के उजागर होने के बाद पारो अपने परिवार के साथ घर से गायब है, जिससे संदेह और गहरा गया है। ईओयू अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और नए तथ्यों के सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है।

जांच पूरी होने के बाद होगा खुलासा
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन में हलचल तेज है, जबकि स्थानीय लोग भी इस खुलासे से हैरान हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31