Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

किरण रिजिजू बोले- जी राम जी कानून से अब नहीं हो पाएगी धांधली

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून 2025 से जुड़े भ्रम काे दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलायेगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि पहले मनरेगा भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ था। ‘विकसित भारत के लिए जी राम जी कानून बना है’ पूरी ऑनलाइन और मॉनिटरिंग की व्यवस्था। अब इसमें एक रुपये की धांधली नहीं हो पाएगी’।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्हाेंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से 11 लाख करोड़ खर्च होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास होना चाहिए था, वह विकास नहीं हो पाया। विकसित भारत बनाना है तो भारत के गांवों को आगे ले जाना होगा। उन्होंने बताया कि वीवी—जीरामजी से मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी मिलेगी। अब मजदूरों को 100 के बजाय 125 दिन काम मिलेगा। अगर विलंब हुआ काम मिलने में तो पेनाल्टी भी लगेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। जी राम जी अधिनियम से जुड़े भ्रम दूर कर इसके सभी प्रावधानों का लाभ गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए व्यापक अभियान चलाना आवश्यक हैं। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए इस बिल के सफल क्रियान्वयन हेतु निरंतर कार्यक्रम व कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि कृषि को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रावधान किये गये हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के ढ़ांचे को खड़ा करने के लिए व जल संरक्षण का प्रावधान इसमें किया गया है।बच्चों, महिलाओं के लिए जो भी काम करना है, इसमें प्रावधान किया गया है। मनरेगा से यूपी के गांवों में क्रान्तिकारी बदलाव आने वाला है। सबसे ज्यादा आबादी उत्तर प्रदेश में है तो सबसे ज्यादा फायदा मनरेगा से उत्तर प्रदेश को होगा। उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ एवं प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31