Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कल सिवान पहुंच रहे सीएम सम्राट चौधरी: ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ शिविर में 415 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान, 15 जून: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार, 16 जून को सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के पपौर पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे सात निश्चय योजना-3 के तहत आयोजित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर में भाग लेंगे और जिले को 415.18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

44 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री इस अवसर पर कुल 44 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • 18 योजनाओं का शिलान्यास: 178.38 करोड़ रुपये
  • 26 योजनाओं का उद्घाटन: 236.80 करोड़ रुपये

कुल मिलाकर 415.18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

सहयोग शिविर में जन समस्याओं का समाधान

‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर का उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। मुख्यमंत्री स्वयं शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

20 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के करीब 20 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें
जीविका, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, समाज कल्याण, ऊर्जा, परिवहन, सहकारिता, उद्योग, खेल और वन विभाग शामिल हैं। इन स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

जनसभा को करेंगे संबोधित

स्टॉल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पपौर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रशासन ने पूरी की तैयारी

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं की गई हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930