पटना : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पुस्तिका ‘कला संवाद’ के द्वितीय अंक का शुक्रवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर विभागीय मंत्री Dr. Pramod Kumar ने कहा कि यह पत्रिका आने वाले समय में कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
विमोचन समारोह में विभाग के सचिव Pranav Kumar, संग्रहालय निदेशालय के निदेशक Krishna Kumar, विशेष कार्य पदाधिकारी Amrita Pritam तथा आंतरिक वित्तीय सलाहकार Rana Sujit Kumar Tuntun सहित विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Dr. Pramod Kumar ने कहा कि ‘कला संवाद’ का प्रकाशन प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों, सांस्कृतिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण आयोजनों की विस्तृत एवं प्रमाणित जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग से संबंधित व्यवस्थित और प्रामाणिक साहित्य की कमी को देखते हुए इस पहल की शुरुआत की गई है। यह पत्रिका कलाकारों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों के लिए उपयोगी मंच साबित होगी, जिससे उन्हें विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की नियमित जानकारी मिल सकेगी।
मंत्री ने कहा कि ‘कला संवाद’ राज्य की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस पहल के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक होंगे।






