एसीबी झारखंड की बड़ी कार्रवाई: लातेहार में 7 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार

Share

लातेहार। जिले के गारू अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन मुनिदेव सिंह को शुक्रवार को भ्रष्टाचार निराेधक दस्ता ( एसीबी) पलामू की टीम ने सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अंचल अमीन जमीन को ऑनलाइन करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार गारू प्रखंड निवासी विशाल कुमार ने अंचल कार्यालय में अपने जमीन को ऑनलाइन करने का आवेदन दिया था। परंतु इसके बदले में अंचल अमीन की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर सूचक विशाल कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी के पुलिस अधीक्षक से की।

जानकारी होने के बाद अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन की। जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि अंचल अमीन की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके बाद सूचक को पैसे देकर अंचल अमीन के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपित अंचल अमीन ने रिश्वत के पैसे लिए वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित अंचल अमीन को गिरफ्तार कर पलामू ले जाया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728