Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026: भारत ने पक्के किए तीन पदक, निखत, प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक पक्के कर लिए हैं। मंगोलिया के उलानबटार में चल रही प्रतियोगिता के पांचवें दिन भारतीय महिला मुक्केबाजों ने दमदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

निखत जरीन का शानदार आगाज
51 किलोग्राम वर्ग में निखत जरीन ने फिलीपींस की शियान बागुहिन को पहले ही राउंड में आरएससी के जरिए हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीन की वू यू से होगा, जो पेरिस 2024 ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रिया की रणनीतिक जीत
60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने शानदार संयम और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए चीन की चेंग्यू यांग को 4-1 से हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना मंगोलिया की नामून मोंखोर से होगा।

प्रीति पवार का एकतरफा दबदबा
54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने मंगोलिया की मुंगुंतसेत्सेंग को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला कोरिया की इम एजी से होगा, जो पेरिस 2024 ओलंपिक और 2025 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दीपक को झटका
वहीं पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में दीपक को जॉर्डन के जियाद एशाश के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका सफर क्वार्टरफाइनल में ही समाप्त हो गया।

भारत की महिला मुक्केबाजों के इस प्रदर्शन से देश को अब स्वर्ण पदक की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031