उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, दो साल के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ पुस्तक भेंट

Share

रांची/नई दिल्ली, 03 अगस्त । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई मुलाकात

राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य से जुड़े मुद्दों और व्यापक जनहित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

‘संवाद से विश्वास’ पुस्तक की प्रति भेंट

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उपराष्ट्रपति को झारखंड लोक भवन की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ की प्रति भेंट की।

इस पुस्तक में राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत संकलन प्रस्तुत किया गया है।

सुशासन और जनसंवाद पर आधारित प्रकाशन

राजभवन के अनुसार, यह प्रकाशन सुशासन, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए प्रयासों को रेखांकित करता है। पुस्तक में राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान की गई पहलों को दस्तावेज़ी रूप में संजोया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930