तेल अवीव/तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल ने सोमवार को ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज(IDF) के मुताबिक, इस ऑपरेशन में ईरान के तीन प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया।
आईडीएफ ने दावा किया है कि इस हमले में दर्जनों लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और कई सैन्य ढांचे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। स्ट्राइक इतनी सटीक और व्यापक थी कि ईरान के सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना था, खासकर एयर डिफेंस और एयर ऑपरेशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को।
हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक हमले के नुकसान को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।
Views: 299






