आरा में कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटा दानापुर-बंगलौर स्पेशल एक्सप्रेस

Share

आरा :   बिहार के आरा में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जब भोजपुर जिले के कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई. घटना के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंचे.

 दरअसल दानापुर से बेंगलुरु सिटी जाने वाली 03241 स्पेशल ट्रेन आरा स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर खुलकर तेज रफ्तार से बक्सर की ओर जा रही थी. इसी दौरान कारीसाथ स्टेशन के समीप ट्रेन का कपलिंग टूट गया और पूरी रेक दो हिस्सों में बंट गई. घटना होते ही रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया. और अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया. कई यात्री घबराहट में ट्रेन से उतरकर इधर उधर भागने लगे. इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंची.ट्रेन में मौजूद रेलवे गार्ड के सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930