आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया

Share

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बनाया।

हेजलवुड-भुवनेश्वर ने मचाया कहर

आरसीबी की जीत के नायक जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए शुरुआती चार ओवरों में ही 6 विकेट झटक लिए। हेजलवुड ने 4/12 और भुवनेश्वर ने 3/5 के शानदार आंकड़े दर्ज किए।

75 रन पर सिमटी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम महज 75 रन पर सिमट गई, जो इस सीजन का सबसे कम स्कोर है। अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। पावरप्ले में 13/6 का स्कोर आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम पावरप्ले स्कोर बन गया।

आरसीबी ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने महज 6.3 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। देवदत्त पडिक्कल ने 34 रन और विराट कोहली ने 23 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। वहीं जेकब बेथेल ने भी तेज 20 रन की पारी खेली।

दिल्ली की शुरुआत रही खराब

दिल्ली की पारी की शुरुआत ही खराब रही, जब केएल राहुल, अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे प्रमुख बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए।

बना खास रिकॉर्ड

हेजलवुड और भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी जोड़ी बन गई, जिसने एक ही मैच के पावरप्ले में तीन-तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए खिताब बचाने की दावेदारी और पुख्ता कर दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031