Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, लखनऊ को 6 विकेट से हराया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का पांचवां मुक़ाबला बुधवार को राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मैच खेला गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया।

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 17.1 ओवर में 145 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन की घातक गेंदबाजी के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की। रनों का पीछा करत हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रिजवी और स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने जीत को आसान बना दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इससे पूर्व दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मैदान में हरफनमौला खिलाड़ी ऋषभ पंत की कप्तानी में इकाना स्टेडियम की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 18.4 गेंद पर ऑल आउट हो गई और दिल्ली कैपिटल्स के सामने 141 रन बना सकी।

दर्शकों से भरे इकाना स्टेडियम में 142 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की और 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच को अपने नाम (जीत) कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए समीर रिजवी ने अर्ध शतक जड़ा और 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031