Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मुंबई :    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. वो विगत कुछ दिनों से बीमार थे. उनके निधन से देओल परिवार समेत पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

धर्मेंद्र बीमारियों के चलते पिछले कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे. इसके बाद उनका घर पर इलाज हो रहा था. लेकिन सोमवार को उनका निधन हो गया. प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

 धर्मेंद्र के निधन के बाद करण जौहर ने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. इसमें वह लिखते हैं एक युग का अंत हो गया. धर्मेंद्र के घर के बाहर भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखा गया. इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर देओल परिवार नजर आया.

अपने लंबे फिल्मी करियर में इस 89 वर्षीय अभिनेता ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था. उन्हें 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह आईसीयू में कई दिनों तक रहे और उनकी ऑक्सीजन लेवल में कमी की वजह से गंभीर स्थिति बनी हुई थी.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धर्मेन्द्र केवल कृष्णन देओल, जिन्हें लोग सिर्फ धर्मेन्द्र नाम से जानते हैं, भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता थे. वे मुख्य तौर पर हिन्दी फिल्मों में अपने काम के लिए प्रसिद्ध थे. उन्हें भारतीय सिनेता के इतिहास के सबसे सफल,सबसे सुंदर और सबसे लोकप्रिय सितारों में गिना जाता है. 65 साल लंबे करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और हिन्दी फिल्म उद्योग में सबसे अधिक हिट फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड बनाया.

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930